NEET छात्रा दुष्कर्म-हत्या पर राजद का कड़ा रुख राजद विधायक राहुल कुमार ने NEET छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजद ऐसी अमानवीय घटनाओं को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों को कठोर सजा दिलाने और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।