फतेेहपुर: बंगाल जीत पर फतेहपुर में भव्य जश्न, BJP का विजय जुलूस, नारों से गूंजा शहर
बाराबंकी के फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद नगर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसकी शुरुआत पटेल चौक से हुई। इस दौरान पटेल चौक पर एक विजयोत्सव सभा का भी आयोजन किया गया, जहां विधायक साकेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।