इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असरोई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 29, 2026 इगलास। ग्राम असरोई निवासी देव कुमार का कहना है कि उनके पिता रवेन्द्र सिंह के मोबाइल पर गांव के ही हेमंत कुमार की मिस कॉल हो गई। कॉल बैक करने पर पिताजी तथा हेमंत कुमार के मध्य हुए संबाद में गाली-गलौज हो गई। इसके कुछ समय बाद हेमंत कुमार अपने भाई कनुआ व दो अन्य लोगों के साथ हमारे घर में लाठी-डंडा व रॉड लेकर आ गए। आते ही मारपीट करने लगे।