कुडू: फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, सड़क जाम व दुर्व्यवहार का आरोपी और हुदहुद गांव का वारंटी गिरफ्तार
Kuru, Lohardaga | May 28, 2026 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें वर्ष 2023 में सड़क जाम के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार मामले में फरार चल रहा आरोपी बालदेव उरांव तथा हुदहुद गांव का वारंटी अशफाक अंसारी शामिल है।