बांसवाड़ा: घाटोल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने का किया दावा
घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भारती उर्फ सोनू पत्नी निलेश जैन निवासी घाटोल की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार शाम 5 बजे घाटोल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमार्टम कराएं शव ले गए परिजन।