मथुरा: साढ़ू से पत्नी के अवैध संबंध और मारपीट का खौफनाक अंत, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
आगरा के चन्दन गढी थाना डौकी निवासी पीड़ित भूरी सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अनिल का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व अछनेरा आगरा निवासी ज्योति देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ज्योति मायका पक्ष के इशारे पर ससुराल को प्रताड़ित करती थी और इतना ही नहीं मृतक की मां को बेरहमी से पीटती थी जिसके वीडियो भी मृतक पक्ष ने उपलब्ध कराए हैं