खुरई: मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय व विधायक कार्यालय के कार्यक्रम में सांसद राज बहादुर हुए शामिल, नव मतदाताओं को दिलाई शपथ
Khurai, Sagar | Jan 25, 2024 गुरुवार को मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय और विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सागर के सांसद राज बहादुर सिंह और एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद राज बहादुर सिंह ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नव मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मतदान का उपयोग करना चाहिए। छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।