सुल्तानपुर: शहर के जेल रोड स्थित एक मैरिज हॉल में पूर्व सीएमओ की बेटी का जेवरात और नकदी से भरा पर्स हुआ चोरी
सुल्तानपुर शहर के जेल रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीबीएन त्रिपाठी की बेटी का पर्स चुरा लिया, जिसमें कीमती जेवरात और नकदी रखे हुए थे।घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शु