नरसिंहगढ़: कुरावर में हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, बिजोरी के पास हादसा, लाखों का नुकसान
कुरावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे एक मार्बल से भरा कंटेनर ट्रक आग की चपेट में आ गया। बिजोरी गांव के पास हुए इस हादसे में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हरियाणा निवासी चालक मंजीत कर्नाटक से मार्बल लेकर पंजाब जा रहा था। बिजोरी के पास ट्रक की केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें उठ गईं। चालक ने तुरंत ट्रक रोका और कूद कर जान बचाई।