हिसार में 4 अगस्त को जीवन कुंडू की ला#ठी-डं#डों से पी#टकर ह@त्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। रमेश की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी बीच हांसी में 15 अगस्त को सीएम नायब सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम को रोकने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। किसानों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसान घायल हो गए और एक किसान के सिर पर गंभीर चोट लगी।
इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से हांसी SP विनोद कुमार और एक DSP घायल हो गए। एसपी ने हाथ पर रूमाल बांधकर खू#न रोका। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी पथराव किया गया। हंगामे में कई किसान घायल हुए और एक किसान का सिर फू#ट गया।
विरोध करने आई महिलाएं दुकानों में छिप गईं। सिसाय पुल पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ दिया। वहीं, हांसी के राजकीय कॉलेज में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। #hisar #hansi
Hisar, Hissar | Aug 15, 2026