मण्डला में जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) परिसर में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने नवाचारपूर्ण मॉडलों एवं प्रयोगों का प्रदर्शन किया।