बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड के ओढ़ेया गांव में टूटे बांध से 300 एकड़ खेती ठप, पलायन को मजबूर किसान
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड स्थित ओढ़ेया गांव का उड़यानी सह हरसैनिया अहरा बांध पिछले 15 सालों से टूटा पड़ा है। इसके चलते ओढेया, बाचीखोह और नावाडीह गांव की करीब 300 एकड़ कृषि भूमि सिंचाई के अभाव में बंजर हो रही है। कभी इस अहरा के पानी से साल में दो से तीन फसलें लहलहाती थीं, लेकिन अब खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर हो चुकी है। जंगलों से आने वाला बरसाती पानी