डॉ. अंबेडकर नगर: महू तहसील के ग्राम भगोरा के शीतला माता मोहल्ले में सड़क पर नाली का पानी जमा, ग्रामीण परेशान
महू तहसील के ग्राम भगोरा के शीतला माता मोहल्ले में लंबे समय से सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार 12 बजे बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच से भी कई बार समस्या के सम