कैंपियरगंज: डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारात में विवाद ने लिया हिंसक रूप, हाकी-रॉड से हमला कर दो युवक गंभीर घायल
कैंपियरगंज के ग्राम गुलरिहा में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। खड़खड़िया के जितेन्द्र यादव अपने मित्र की बारात में शामिल होने आए थे। अगुवानी में देरी पर डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद डीजे वाहन पर सवार चार युवकों ने हाकी व रॉड से हमला कर दिया। हमले में जितेन्द्र व रितेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।