सरधना: गांव कुसावली के निकट बंदरों के झुंड से टकराई बाइक, बाइक सवार एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुसावली के निकट महाराणा प्रताप चौक के पास एक बाइक पर सवार दो युवक बंदरों के झुंड से टकरा गए इसके बाद सड़क पर गिरे दोनों युवकों को कार ने रौंद दिया। 112 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक युवक अतुल सोम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सरधना थाने पर होमगार्ड के पद पर तैनात हैं