विदिशा नगर: गुलाबगंज: वकील से मारपीट का आरोप, अभिभाषक संघ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की
गुलाबगंज निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह पवार के साथ मारपीट के मामले को लेकर जिला अभिभाषक संघ ने सोमवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव राजेंद्र सिंह दांगी सहित अन्य वकीलों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत अधिवक्ता के साथ मारपीट की।