*हरिद्वार ब्रेकिंग*
हरिद्वार के जीडी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, अजगर को देखकर मरीजों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
काफी प्रयास के बाद विशालकाय अजगर को काबू में लेकर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
दो दिन में अलग-अलग जगहों से अजगर के रेस्क्यू होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल, लगातार अजगर निकलने से लोगों में दहशत बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि महज करीब एक किलोमीटर के दायरे में दो अजगरों का रेस्क्यू हो चुका है, ऐसे में स्थानीय लोग वन विभाग से लगातार सतर्कता और निगरानी की मांग कर रहे हैं।