अजयगढ़: धार्मिक स्थल पर शराब पीने से रोका तो दबंगों का कहर दुकान में घुसकर दुकानदार पर जानलेवा हमला वारदात का वीडियो वायरल।
चंदौरा चौकी क्षेत्र के ग्राम रामनई में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धार्मिक स्थल के पास शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने एक दुकानदार पर दुकान में घुसकर बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रामनई निवासी 30 वर्षीय रमाशंकर लोध अपनी दुकान पर मौजूद थे।