सिकंदरा: सिकंदरा थाना पहुंचीं एसपी ने शस्त्रागार का किया गहन निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व सतर्कता का दिया संदेश
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शनिवार की शाम थाना सिकंदरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित शस्त्रागार में रखे सरकारी शस्त्रों एवं उनसे संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच की। एसपी ने शस्त्रों के रख-रखाव, साफ-सफाई और अभिलेखों के अद्यतन रखे जाने की स्थिति का परीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को