पनागर: बल्दीकोरी की दफाई में बदमाशों का तांडव, पत्थरबाजी में एक महिला जख्मी, हमले में दांत टूटे
घमापुर थाना क्षेत्र में आने वाले बल्दी कोरी की दफाई इलाके में देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में घर के भीतर मौजूद 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पत्थर महिला के चेहरे पर इतनी तेजी से लगा कि उनके सामने के दांत टूट गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज क