बस्तर में डिजिटल क्रांति, 12वीं के विद्यार्थियों ने सीखे पढ़ाई में AI के उपयोग के गुर 🤖📚
बस्तर जिला प्रशासन की पहल पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग सिखाना रहा।
जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण की खास बात रही कि विद्यार्थियों ने अपने ही स्मार्टफोन पर AI टूल्स का व्यावहारिक अभ्यास किया।
विद्यार्थियों ने सीखा कि AI की मदद से जटिल शैक्षणिक अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझने, अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करने और शोध कार्यों में तकनीक का प्रभावी उपयोग कैसे किया जा सकता है।
यह पहल विद्यार्थियों को तकनीक-संचालित भविष्य के लिए तैयार करने और शिक्षा में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Bastar #DigitalEducation #aiineducation