शामली: शामली कलेक्ट्रेट में एमएलसी, विधायक और डीएम ने यूपी बोर्ड के मेधावियों का किया सम्मान
Shamli, Shamli | Jun 1, 2026 सोमवार की दोपहर 2 बजे शामली कलेक्ट्रेट में यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र—छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और डीएम आलोक यादव ने जनपद के मेधावियों का सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।