मंझनपुर: जियापुर गाँव में गेहूं के खेत में लगी आग, तीन बीघा फसल जलकर हुई राख
मंझनपुर क्षेत्र के जियापुर गांव के एक खेत में आग लग गई है इस खेत में गेहूं की तैयार फसल थी।बताया जाता है कि तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर रात हो गई है।आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।गांव के राम प्रकाश चौरसिया का एक बीघा तथा शिव संपत सिंह का दो बीघा गेहूं जला है।मौके पर कानूनगो लेखपाल और प्रधान प्रतिनिधिप पहुंचे।नुकसान का ब्यौरा बनाया गया है।