भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में फार्मासिस्ट सोते रहे, मरीज घंटों दवा कक्ष के बाहर लाइन में खड़े रहे
बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट दुर्गेश तिवारी, जिनकी तैनाती दवा वितरण कक्ष में थी, सुबह से दोपहर करीब 2 बजे तक ड्यूटी थी लेकिन इस दौरान दवा स्टोर में खर्राटे मारते नजर आए।इस दौरान अस्पताल में खांसी, जुखाम, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, मलेरिया व डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीज पहुंचे।