छतरपुर: पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार, फरसा बरामद: एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलकौरा में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार फरसा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने आज 30 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया।