शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय आयोजित जनसुनवाई में 187 आवेदन हुए प्राप्त, अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएँ
शाजापुर:मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 187 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिये। जनसुनवाई अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले ने भी आवेदकों के आवेदनों का निराकरण किया। विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।