इस्लामनगर अलीगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर नमन विद्या पब्लिक स्कूल में पौधारोपण, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलीगंज स्थित नमन विद्या पब्लिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने संकल्प लिया कि एक पेड़ लगाना है पर्यावरण को बचाना है। विद्यालय के निदेशक वेद प्रकाश ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।