हुज़ूर: क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 170 किलो से अधिक गांजा किया बरामद
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 170 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे आइशर ट्रक समेत करीब 1.33 करोड़ रुपए का मशरूका जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।