नावकोठी: पहसारा: मां जयमंगला लाइब्रेरी के दो छात्रों ने पाई सफलता, लाइब्रेरी में हुआ सम्मान समारोह
नावकोठी के पहसारा स्थित मां जयमंगला लाइब्रेरी के दो मेधावी और मेहनती छात्र ने सरकारी सेवा में सफलता पाई है। इस सिलसिले में रविवार को लाइब्रेरी परिसर में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लाइब्रेरी के संचालक चंदन कुमार ने दोनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।