भिनाय: सेदरिया में शराब की अवैध दुकान बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भिनाय में SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | May 22, 2026 सेदरिया में राउमावि के पास शराब की अवैध दुकान को बंद करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे ग्रामीणों ने भिनाय उपखंड अधिकारी कार्यालय मे SDM के रीडर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया की सेदरिया में राजकीय विद्यालय के पास मे ही अवैध रूप से शराब की दुकान संचालित है।जहां शराब के साथ ही तम्बाकू उत्पाद,सिगरेट,अन्य नशे के उत्पाद भी धड़ल्ले से बिक रहे।