विदिशा नगर: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कई जगह दी दबिश, 5 लोग पकड़े
शहर में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया था, उसके बाद एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में ऐसे सुनसान इलाके के जहां नशे का अवैध सेवन किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि शहर के मालवीय उद्यान, बेतवा नदी के किनारे के कई हिस्से और अन्य स्थानों पर सर्चिंग की है