मोहनपुर: कटोरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया तरी के पास बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कटोरिया के जमुनिया तरी के समीप शनिवार दोपहर 1:00 बजे दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।घटना के संबंध में तेलगांव गांव निवासी संदीप कुमार यादव के भाई मुन्ना कुमार ने बताया कि भाई बलिया मारा गांव अपने मामा घर गया था वहां से लौटने की क्रम में तेज गति से आ रही बाइक सवार ने बाइक में टक्कर दे दी।