अन्तागढ़: अंतागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
भारतीय जनता पार्टी मंडल अंतागढ़ के द्वारा आज रविवार को जनसंघ संस्थापक सदस्य और भाजपा के पितृ पुरुष डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती अंतागढ़ के वन विश्राम गृह में मनाया गया।इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके छाया चित्र पर फूल माला अर्पण कर पूजा अर्चना के साथ जयंती मनाई है।और उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।