कन्नौज: जिला कारागार के कारापाल पर हमले के दोषी को कन्नौज कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की सजा
कन्नौज कोर्ट के द्वारा जिला कारागार के करापाल पर हमले और 7 सी0एल0 एक्ट के दोषी पर फैसला सुनाया है। कोर्ट की ओर से सौरीख थाना क्षेत्र के रौसेन गांव निवासी रामदीन को दोषी करार दिया गया है। गुरुवार को कन्नौज कोर्ट के द्वारा मामले में 7 वर्ष की सजा सुनाते हुए 5 हजार का जुर्माना लगाया है।