अमरोहा: अमरोहा में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन, दूसरी पाली की परीक्षा शुरू, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कर रहे निगरानी
Amroha, Amroha | Jun 9, 2026 अमरोहा जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।