चरखारी: खरेला में दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी
खरेला में दहेज प्रताड़ना से परेशान 26 वर्षीय विवाहिता राजकुमारी अनुरागी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना खरेला कस्बे के मोहल्ला मानिक की है।राजकुमारी की शादी 25 अप्रैल 2024 को छतरपुर के इमिलिया गांव निवासी राजेश अनुरागी से हुई थी। भाई सतीश के मुताबिक, ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।