गोपालगंज: कश्मीर से धारा 370 को समाप्त भाजपा ने किया, कोई भी व्यक्ति कश्मीर में घर बना सकता है : बोले उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा।
एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में गोपालगंज शहर में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया है। आज कोई भी व्यक्ति जाकर कश्मीर में घर बनाकर आ सकता है। देश में विकास के कार्य को कुछ लोग रोकना चाहते हैं। जिसे जनता रोकने नही देगी।