खजनी: ड्रिप तेज करने के आरोप में महिला की मौत, सीकरीगंज अस्पताल में हुआ हंगामा; समझौते के बाद बिड़हर घाट पर अंतिम संस्कार
गोरखपुर के सिकरीगंज स्थित शुभम अस्पताल मे इलाज के दौरान 55 वर्षीय फुला देवी की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। संतकबीर नगर के खाजो गांव निवासी फुला देवी को 21 अप्रैल को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। परिजनो के मुताबिक, 22 अप्रैल की सुबह डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई और आगे की जांच के लिए गोरखपुर रेफर किया।