गभाना: गभाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
गभाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को करीब तीन बजे साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना गभाना की साइबर टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक दीप कुमार साहू ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।