बेगुं: चंडाखेड़ी के पास लगने वाले सीमेंट प्लांट को निरस्त कराने की मांग कर ग्रामीणों ने मां जोगणिया के पास अर्जी लगाई
बेगू उपखंड क्षेत्र के चंडाखेड़ी में लगने वाले जेके सीमेंट प्लांट को निरस्त करने की मांगकर 12 गांव के ग्रामीणों ने पैदल जोगणिया माता पहुंचकर अर्जी लगाई। गणेश मंदिर पर एकत्रित होकर सभी ग्रामीण पैदल जोगणिया माता पहुंचे जहां पर सीमेंट प्लांट को निरस्त करवाने की मां जोगणिया को अर्जी लगाई गई। इस मौके पर शादी, पालका, चंदाखेड़ी,ठुकराई ग्राम के किसान मौजूद रहे।