ऊना: रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अनु बाला दत्ता बनीं अध्यक्ष
वीरवार को रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर ने रोटरी वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की। अनु बाला दत्ता को अध्यक्ष, शशि शर्मा को सचिव और रीना वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समारोह में जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। क्लब की विभिन्न समितियों के लिए भी अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त किए गए।