खंडवा नगर: शिवराज नगर में आगजनी करने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में , आग लगने से मकानों में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया था
खंडवा। थाना कोतवाली क्षेत्र के शिवराज नगर में हुई आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिवराज नगर निवासी दो लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। आग लगने से मकानों में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया था, जिससे पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ।