बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आस्ताना हज़रत हुब्बे अली शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स में लोगों की रही भीड़, कव्वालों ने बांधी शमा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मुगलाही तकिया मैदान में शनिवार की रात को आस्ताना हजरत हुब्बे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के उर्स में लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाई और फूल अर्पित किए। दिल्ली और फिरोजाबाद से आए कव्वालों द्वारा हजरत अली हुब्बे शाह की महिमा का गुणगान कर जमकर शमां बांधी गई। कार्यक्रम रविवार की भोर पहर 4 बजे तक चलता रहा।