रावतसर: रावतसर नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत 20 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक किया ज़ब्त
रावतसर नगर पालिका ने बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पालिका अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र गोदारा के निर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक प्रह्लाद मटोरिया व सुमन के द्वारा सार्वजनिक स्थलों व बाजार में दुकानदारों से 20 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया गया व नागरिकों व दुकानदारों से इसके इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश की गई।