मरवाही: जीपीएम असेम्बली हाल में जैविक कृषि कार्यशाला में किसानों ने सीखी प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीक
जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत जीपीएम के असेम्बली हॉल में आयोजित जैविक कृषि कार्यशाला उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यशाला में जिले भर से आए किसानों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त की तथा कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने कृषि संबंधी प्रश्नों का समाधान पाया।