चंदौसी: चंदौसी में भाजपा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित, मुख्य अतिथि रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, गुलाब देवी भी मौजूद
चन्दौसी के रामबाग रोड स्थित वार्ष्णेय सेवा सदन में भाजपा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् से हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।