पुनासा: ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी, श्रद्धालु से ₹6800 लिए, दर्शन नहीं कराए, आरोपी गिरफ्तार
Punasa, Khandwa | May 18, 2026 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में वीआईपी आरोपी घनश्याम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का सिलसिला जारी है। रविवार को ओडिशा के रघुनाथपुर के श्रद्धालुओं से एक व्यक्ति ने 6800 रुपए ऑनलाइन लिए लेकिन दर्शन नहीं कराए। श्रद्धालुओं ने इस बात की शिकायत दर्शन प्रभारी से की थी ।