नवादा: समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत राज विभाग से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ
Nawada, Nawada | Jun 14, 2025 शनिवार शाम 7:11 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत राज विभाग से संबंधित बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।