धमतरी: आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
अर्जुनी थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरफ़तराई स्थित आंगनबाड़ी के छत ऊपर एक युवक का लाश मिलने की सूचना शुक्रवार की रात मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचरामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। युवक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।