श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाबरसा का टपरा में एक युवक से कचरा डालने की बात को लेकर गुरूवार की शाम 04 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को शाम 04 बजे दी है।